MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक, पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद, देखें VIDEO
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चल रही है. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सीईसी सदस्य और मध्य प्रदेश के सीएम मौजूद हैं.
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चल रही है. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सीईसी सदस्य और मध्य प्रदेश के सीएम मौजूद हैं.
लोकसभा चुनाव से करीब तीन-चार महीने पहले होने जा रहे विधानसभा चुनाव को 2024 से पहले लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता बचाए रखने के लिए जोर लगा रही है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस 2018 की तरह सत्ता का सूखा खत्म कराने के लिए.
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. प्रदेश के कुल 5.6 करोड़ मतदाताओं में 2.88 करोड़ पुरुष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं. इनमें ऐसे मतदाताओं की तादाद 22.36 लाख है जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे.
#WATCH | The meeting of the BJP Central Election Committee on Madhya Pradesh elections is underway at the party's headquarters in Delhi
In the meeting, PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, BJP President JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh along with CEC members and… pic.twitter.com/3QYth9oTqr
— ANI (@ANI) October 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

