26/11 Mumbai Attack: ''मनमोहन सिंह की जगह पर मोदी प्रधानमंत्री होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर हो जाता..'', 26/11 की 15वीं बरसी पर हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''आज 26/11 है. बहुत दुखदायी दिन है. मैं सोचता हूं कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह पर प्रधानमंत्री मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर भी हो जाता. ये हमारा दुख है कि इतना बड़ा हमला हुआ और उस समय हमें जो करना था वो कर नहीं पाए..."
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा, ''आज 26/11 है. बहुत दुखदायी दिन है. मैं सोचता हूं कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह पर प्रधानमंत्री मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर भी हो जाता. ये हमारा दुख है कि इतना बड़ा हमला हुआ और उस समय हमें जो करना था वो कर नहीं पाए..." गौरतलब है कि पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से 26 नवंबर 2008 को मुंबई में घुसे थे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान करीब 60 घंटे तक चला था. सुरक्षा बलों ने बाद में 9 आतंकवादियों को मार गिराया था. अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था. उसे चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गई थी.
देखें वीडियो-
#NeverForget2611 | #WATCH | Bhubaneswar Odisha: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "It is a very sad day. I think if Narendra Modi had been the PM instead of Manmohan Singh at that time, the things which Congress did would not have been done..." pic.twitter.com/Oc9B2Tlanj
— ANI (@ANI) November 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

