PM Modi's Degree: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्री पर फिर उठाए सवाल, कहा- 'असली है तो दिखाई क्यों नहीं जा रही'?
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के डिग्री को लेकर हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा है कि "देश को पीएम को शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि उन्हें एक ही दिन में कई फैसले लेने होते हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री की डिग्री लोगों को दिखाना चाहिए
PM Modi's Degree: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के डिग्री को लेकर हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा है कि "देश को पीएम को शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि उन्हें एक ही दिन में कई फैसले लेने होते हैं. हाईकोर्ट के आदेश ने पीएम मोदी की डिग्री पर संदेह बढ़ा दिया है. अगर उनके पास डिग्री है और वह असली है तो दिखाई क्यों नहीं जा रही है?"बता दें कि गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री और स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है.
यह फैसला न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव द्वारा मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को खारिज करने के बाद आया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को पीएम मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया गया था. अदालत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिन्होंने पीएम मोदी के डिग्री प्रमाणपत्र का विवरण मांगा था.
Tweet:
Delhi | It's important that the PM has to be educated because he has to take a lot of decisions in a single day. HC order has increased doubt on PM Modi's degree. If he has a degree and it's real, then why isn't being shown?: CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/X3garLawAw
— ANI (@ANI) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

