देश

PM Modi in France: पेरिस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

PM Modi in France: पेरिस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने की अगवानी
PM Modi (Photo : ANI)

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं. पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उनका विमान उतरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

 

भारतीय समयानुसार शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे. भारतीय समयानुसार रात करीब 8:45 बजे, PM मोदी फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे. वह भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसके बाद भारतीय समयानुसार देर रात 00:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).