Vinesh Phogat's Disqualification: विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर पीएम मोदी ने जताई हैरानी, IOA से विरोध दर्ज कराने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट के डिस्क्वालीफाई होने पर निराशा जताई है.
Vinesh Phogat's Disqualification: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट के डिस्क्वालीफाई होने पर निराशा जताई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी. पीएम मोदी ने आईओए से इस बारे में भी पूछा कि विनेश की हार के बाद भारत के पास अन्य क्या विकल्प हैं. उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया है और इस मामले में सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट का हैसला बढ़ाया था. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा था- विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो. आप भारत का गौरव हो और हर एक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं. आज का यह घटनाक्रम दर्द दता है. काश कि जो दर्द और दुख मैं आज महसूस कर रहा हूं वे शब्दों में बयान हो सकता. साथ ही मैं जानता हूं कि आप वापसी करेंगी. यह हमेशा से आपका स्वभाव रहा है कि आप चुनौतियों से सीधा भिड़ती हैं. मजबूती से वापसी करो! हम सब तुम्हारे साथ हैं.
ये भी पढ़ें: PM Modi Tweet on Vinesh Phogat: ‘आप चैंपियनों में चैंपियन हो’, पीएम मोदी ने बढ़ाया महिला पहलवान विनेश फोगाट का हौसला
विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर पीएम मोदी ने जताई हैरानी
PM Narendra Modi spoke to IOA President PT Usha and sought first-hand information from her on the issue and the options India has in the wake of Vinesh's setback. He asked her to explore the full range of options to help Vinesh’s case. He also urged PT Usha to file a strong… pic.twitter.com/qlGivfAXqL
— ANI (@ANI) August 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

