देश

Jhansi Shocker: पड़ोसन से मिलने उसके घर गई थी महिला, पालतू Pitbull ने किया जानलेवा हमला, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पालतू पिटबुल ने अचानक हेमलता नाम की महिला पर हमला कर दिया. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज चौकी क्षेत्र की है.

Jhansi Shocker: पड़ोसन से मिलने उसके घर गई थी महिला, पालतू Pitbull ने किया जानलेवा हमला, VIDEO वायरल
पालतू पिटबुल बना हैवान, 55 साल के शख्स को नोच-नोचकर मार डाला (Photo Credits Twitter)

Jhansi Pitbull Attack: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पालतू पिटबुल ने अचानक हेमलता नाम की महिला पर हमला कर दिया. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज चौकी क्षेत्र की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटबुल ने महिला का हाथ अपने जबड़ों में जकड़ लिया और महिला डर और दर्द से चीखती रही. घर के मालिक ने पीछे से आकर महिला को बचाया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद ही महिला का हाथ कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया जा सका. हेमलता ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर सामान का लेन-देन करने आई थीं, तभी यह हमला हुआ. बेटी सलोनी ने कहा कि गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं.

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढें: Jhansi: विशालकाय अजगर ने बकरी को निगला, ग्रामीणों ने पीट पीटकर ली जान, झांसी जिले का वीडियो आया सामने; VIDEO

पिटबुल ने महिला पर किया जानलेवा हमला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).