नागपुर जिले में शनिवार को बेमौसम बारिश , तेज आंधी और ओलावृष्टि ने दस्तक दी. जिसके कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया, इसके साथ ही कलमना बाजार में रखा अनाज भी गीला होने से खराब हुआ. नागपुर शहर में तेज बारिश हुई तो वही जिले में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है. दोपहर 3 बजे के बाद बिजली की गडगडाहट के साथ तेज आंधी शुरू हुई. शहर में कई जगहों पर पेड़ भी धराशायी हो गए. लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से भी काफी नुकसान हुआ. यह भी पढ़े :केंद्र ने दवाओं की ‘ऑनलाइन’ बिक्री पर नीति बनाने के लिए अदालत से और समय मांगा
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY