VIDEO: प्याज की कीमत सिर्फ ₹200 प्रति क्विंटल, लागत भी नहीं निकल पाई; कर्नाटक के किसान ने सड़क पर फेंका माल!
कर्नाटक के विजयपुरा से आई एक तस्वीर ने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है. प्याज की बेहद कम कीमत मिलने से हताश किसान ने अपना प्याज सड़क पर फेंक दिया.
Onion Price Karnataka: कर्नाटक के विजयपुरा से आई एक तस्वीर ने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है. प्याज की बेहद कम कीमत मिलने से हताश किसान ने अपना प्याज सड़क पर फेंक दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, किसान को उम्मीद थी कि प्याज की नीलामी में ₹800 से ₹1000 प्रति क्विंटल तक दाम मिलेंगे, लेकिन मंडी में जब सिर्फ ₹200 प्रति क्विंटल की बोली लगी तो उसका दिल टूट गया. लागत तक न निकलने से दुखी किसान ने गुस्से और बेबसी में सारा प्याज सड़क पर फेंक दिया.
यह घटना कृषि व्यवस्था और मंडी प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. आखिर मेहनत का इतना बड़ा अपमान क्यों?
प्याज की कम कीमत से नाराज हुआ किसान
प्याज की कम कीमत होने के कारण उसे सड़क पर फेंकने पर मजबूर
हुआ किसान
◆ वीडियो कर्नाटक के विजयपुरा इलाके का है
◆ प्याज की नीलामी में किसान को प्याज के 800-1000 रुपये प्रति क्विंटल मिलने की उम्मीद थी
◆ किसान तब हैरान रह गया जब प्याज की नीलामी सिर्फ 200 रुपये प्रति क्विंटल… pic.twitter.com/2KyTSp2z38
— News24 (@news24tvchannel) June 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

