Odisha Train Accident: सिग्नल JE के फरार होने की खबरों को रेलवे ने किया खारिज, कहा- कोई भी लापता नहीं
ओडिशा रेल हादसे की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है. इस बीच रेलवे ने सिग्नल जूनियर इंजीनयर की लापता होने की खबरों का खंडन किया है. बता दें कि CBI ने दावा किया था कि सिग्नल जूनियर इंजीनयर लापता है.
- Read in
- हिंदी
ओडिशा रेल हादसे की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है. इस बीच रेलवे ने सिग्नल जूनियर इंजीनयर की लापता होने की खबरों का खंडन किया है. बता दें कि CBI ने दावा किया था कि सिग्नल जूनियर इंजीनयर लापता है. अब रेलवे ने सीबीआई के इस दावे को खारिज कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जांच एजेंसी के हवाले से चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि रेलवे का कोई भी स्टाफ फरार नहीं है, और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं.
CBI ने दावा किया था कि बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हुई दुर्घटना के बाद से सिग्नल जेई और उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था. एजेंसी ने पहले उससे पूछताछ की थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब वह अपने परिवार के साथ लापता है. हालांकि रेलवे ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है.
CPRO South Eastern Railway (Balasore Train accident) rejects Media reports that one of staff is missing, absconding; clarifies all staff are part of CBI and CRS enquiry. None of the staff are missing or absconding. pic.twitter.com/ptJcH2S1NC
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

