Infant Survives 3 Heart Attacks: नवजात बच्चे को 90 दिनों में 3 बार आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताई इसकी वजह
नागपुर के एक अस्पताल में नवजात को तीन महीने के भीतर तीन बार दिल का दौरा पड़ा. बच्चे ने मां के पेट में नौ महीने के अवधि पूरी नहीं की थी. यह एक प्रीमेच्योर बेबी था.
Infant Survives 3 Heart Attacks in 90 Days: नागपुर के एक अस्पताल में नवजात को तीन महीने के भीतर तीन बार दिल का दौरा पड़ा. बच्चे ने मां के पेट में नौ महीने के अवधि पूरी नहीं की थी. यह एक प्रीमेच्योर बेबी था. यही वजह है कि उसका इलाज शुरू से ही NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चल रहा था. बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. हालांकि अब यह बच्चा पूरी तरह से ठीक है. इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है और वो अपने घर लौट गया है. डॉक्टरों का कहना है कि समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे या तो मां के पेट में संक्रमित हो जाते हैं. जन्म के बाद भी उनके संक्रमित होने का खतरा काफी अधिक होता है.
नागपुर : तय वक़्त से पहले पैदा हुआ बच्चा, 90 दिनों में 3 बार पड़ा दिल का दौरा, डॉकटरों ने बचाई जान
◆ डाक्टर ने कहा, "ऐसे बच्चे मां के पेट से ही संक्रमित होते हैं या फिर जन्म के बाद उनके संक्रमित होने का खतरा बना रहता है"
Nagpur | #Nagpur | Infant | #Infant pic.twitter.com/sdEWGho3mx
— News24 (@news24tvchannel) June 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

