Navratri 2023: अष्टमी के दिन पीएम मोदी ने मां महागौरी का पोस्ट शेयर कर की कल्याण की कामना, देखें वीडियो
नवरात्रि के दो दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं- अष्टमी और नवमी. आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. इस दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है. बहुत सारे लोग विशेष उपवास भी रखते हैं.
Navratri 2023: नवरात्रि के दो दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं- अष्टमी और नवमी. आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. इस दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है. बहुत सारे लोग विशेष उपवास भी रखते हैं. इसके अलावा, इस दिन कन्या पूजन का भी प्रावधान है. नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर उपासना से विवाह का वरदान मिलता. इस बीच इस पवन दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण की कामना की है. पीएम ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,"आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है. करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें". वहीं पीएम ने एक अलग ट्वीट में देशभर में सभी दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,"देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं. मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें".
देखें वीडियो:
आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है। करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें। pic.twitter.com/dDrPZvfL3q
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

