देश

Nanded Hospital Deaths: नांदेड़ अस्पताल में मरीजों के मौत का मामला, डीन डॉ एसआर वाकोडे के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ शंकराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में मरीजों के मौत का मामला गरमा गया है. विपक्ष और लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने अस्पताल के टीम डीन डॉ एसआर वाकोडे के खिलाफ IPC की धारा 304 और 34 तहत केस दर्ज हुआ है.

Nanded Hospital Deaths: नांदेड़ अस्पताल में मरीजों के मौत का मामला, डीन डॉ एसआर वाकोडे के खिलाफ FIR दर्ज
Dr Shyamrao Wakode

Nanded Hospital Deaths:  महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ शंकराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में मरीजों के मौत का मामला गरमाते जा रहा है. विपक्ष और लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने अस्पताल के टीम डीन डॉ एसआर वाकोडे (Dr Shyamrao Wakode) के खिलाफ IPC की धारा 304 और 34  तहत गुरुवार को केस दर्ज किया. वहीं  डीन डॉ एसआर वाकोडे  ने इस मामले में कहा कि  "मैंने भी सिर्फ मीडिया में देखा है कि ऐसा कोई मामला दर्ज हुआ है. लेकिन मेरे पास इस संबंध में कोई आधिकारिक कागज अभी उपलब्ध नहीं है. दरअसल आरोप है कि अस्पताल में दवाओं की कमी और लापरवाही के चलते पहले 24 घंटे में बच्चे समेत 24 लोगों की जान गई. इसके बाद और कुछ अन्य लोगों की जान जाने के बाद करीब 72 घंटों के बीच मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया. हालांकि सफाई में सरकार और अस्तपताल के डीन कह चुके हैं कि अस्पताल में पर्याप्त दवा है और लापरवाही नहीं हुई है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).