Mumbai: मुंबई में 29 जुलाई तक ड्रोन, पैराग्लाइडर उड़ाने के साथ ही 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर लगा प्रतिबंध, जानें वजह
शहर की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस अक्सर अलर्ट जारी रहती है. सुरक्षा को लेकर ही मुंबई पुलिस ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए शहर में 29 जुलाई तक ड्रोन, रिमोट नियंत्रित ‘माइक्रो लाइट’ विमान, पैराग्लाइडर, पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया.
शहर की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस अक्सर अलर्ट जारी रहती है. सुरक्षा को लेकर ही मुंबई पुलिस ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए शहर में 29 जुलाई तक ड्रोन, रिमोट नियंत्रित ‘माइक्रो लाइट’ विमान, पैराग्लाइडर, पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके साथ ही एक स्थान पर पांच लोगों को भी जमा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि मुंबई पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह एक नियमित आदेश है क्योंकि अति महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बनाने, बड़े पैमाने पर आम लोगों के जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करने के लिए ऐसी वस्तुओं के दुरुपयोग की आशंका रहती है. इसलिए यह फैसला लेते हुए आदेश जारी किया गया है.
Tweet:
#Mumbaipolice issued a preventive order banning the flying of drones, remote controlled micro light aircraft, paragliders, para motors, hand gliders and hot air balloons over the metropolis for a period of 30 dayshttps://t.co/Bkq5KkbXeu
— The Telegraph (@ttindia) July 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

