देश

Boiler Explosion: मुंबई से सटे पालघर में बॉयलर फटने से केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, 2 की मौत, अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई से सटे पालघर जिले के बोइसर एमआईडीसी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को देने के बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

Boiler Explosion: मुंबई से सटे पालघर में बॉयलर फटने से केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, 2 की मौत, अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

Boiler Explosion in Palghar: मुंबई से सटे पालघर जिले के बोइसर एमआईडीसी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को देने के बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. बोइसर फायर ब्रिगेड के अनुसार अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं हादसे को लेकर पालघर पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई है और 11 घायलों को हादसे के बाद शिंदे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पालघर में  बॉयलर फटने से लगी आग:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).