Delhi Ordinance Bill: दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल कल लोकसभा में किया जाएगा पेश, हंगामे के चलते आज पेश नहीं हो सका
दिल्ली अध्यादेश बिल आज लोकसभा में सरकार की तरफ से पेश किया जाना था. लेकिन हंगामे के चलते नहीं पेश हो सका. अब सरकार की तरफ से कल यानी मंगलवार को एक बार फिर से लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल बिल पेश करने की सरकार कोशिश करेगी
Delhi Ordinance Bill: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल को आज लोकसभा में सरकार की तरफ से पेश किया जाना था. लेकिन हंगामे के चलते नहीं पेश हो सका. अब कल यानी मंगलवार को एक बार फिर से लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश करने की सरकार की कोशिश करेगी. लेकिन कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ ही विपक्ष इस अध्यादेश का कल भी विरोध करने वाली है. हालांकि दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल कैबिनेट में पास हो सका है. जिसे लोकसभा और राज्यसभा में पेश करने के बाद से पास करवाना है.
दरअसल यह बिल पास होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नेशनल कैपिटल सिविस सर्विस अथॉरिटी होगी. इसमें सीएम, चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी होंगे. अथॉरिटी ग्रेड ए ऑफिसरों और दिल्ली में पोस्टेड दानिक्स ऑफिसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग करेंगे. अथॉरिटी एलजी को सिफारिश भेजेगी, जिसमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, विजिलेंस और इंसिडेंटल मामले होंगे. अथॉरिटी बहुमत से फैसला लेगी, अगर ओपिनियन में अंतर होगा तो फिर एलजी फाइनल फैसला लेंगे.
Tweet:
दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 कल लोकसभा में पेश किया जाएगा। pic.twitter.com/q0Q1NTTJnA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

