देश

श्रद्धा के हत्यारे आफताब का एनकाउंटर हो या उसे फांसी पर लटका देना चाहिए: मनसे प्रवक्ता बाला नंदगांवकर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता बाला नंदगांवकर ने कहा "श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का ऑन स्पॉट एनकाउंटर किया जाना चाहिए."

श्रद्धा के हत्यारे आफताब का एनकाउंटर हो या उसे फांसी पर लटका देना चाहिए: मनसे प्रवक्ता बाला नंदगांवकर
Shraddha Walker

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता बाला नंदगांवकर ने कहा "श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का ऑन स्पॉट एनकाउंटर किया जाना चाहिए."

उन्होंने ट्वीट कर कहा "पूरे देश में चर्चा में रहने वाले मर्डर केस में श्रद्धा हमारे महाराष्ट्र की बेटी हैं. अगर यह मामला दिल्ली में है तो भी महाराष्ट्र सरकार को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए और आफताब को जल्द से जल्द फांसी पर लटका देना चाहिए. इसलिए इन सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए. या "ऑन द स्पॉट" एनकाउंटर किया जाना चाहिए."

आफताब ने 18 मई को कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था. जबकि लाश के टुकड़े उसने 19 और 20 को किए थे. और फिर उन टुकड़ों को ब्लैक पॉलिथीन में पैक करके फ्रिज में लगा दिया था. आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने श्रद्धा की हत्या के बाद लाश के टुकड़े करने में 10 घंटे का वक्त लगाया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).