Varanasi: अजान-हनुमान चालीसा विवाद के बीच बजेगा 'महंगाई डायन' गाना, सपा नेता ने घर पर लगवाए लाउडस्पीकर
बनारस में अजान-हनुमान चालीसा विवाद के बीच 'महंगाई डायन' गाना भी सुनाई देगा. इसके लिए सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने घर पर लाउडस्पीकर लगवाए हैं.
वाराणसी: मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हिन्दू संगठनों के अजान के बदले में हनुमान चालीसा बजाने का अभियान जोर पकड़ता दिख रहा है. वहीं बनारस में अजान-हनुमान चालीसा विवाद के बीच 'महंगाई डायन' गाना भी सुनाई देगा. इसके लिए सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने घर पर लाउडस्पीकर लगवाए हैं.
बनारस में इन दिनों अजान के वक्त कई जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया जा रहा है. इसके कई वीडियो सामने आए हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार को अल्टीमेटम दिया है. ठाणे की एक रैली में राज ठाकरे ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को 3 मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है.
राज ठाकरे ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
अजान-हनुमान के बीच बजेगा 'महंगाई डायन' गाना
वाराणसी से सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने घर पर लगवाए लाउडस्पीकर#HanumanChalisa #UttarPradesh pic.twitter.com/TBuDfz5jv1
— News24 (@news24tvchannel) April 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

