देश

Ganderbal Avalanche: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में भारी हिमस्खलन, कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर; VIDEO

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल इलाके में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसे राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Ganderbal Avalanche: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में भारी हिमस्खलन, कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर; VIDEO
Photo- @AjitSinghRathi/X

Ganderbal Avalanche: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल इलाके में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसे राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमस्खलन का दृश्य बेहद भयावह था, जिसने वहां मौजूद लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं. बर्फ की बड़ी-बड़ी चट्टानें तेजी से नीचे गिरती नजर आईं. राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और सुरक्षा दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढें: जम्मू कश्मीर: गांदरबल के निवासियों को जेड-मोड़ सुरंग से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की आस

गांदरबल में भारी हिमस्खलन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).