Karnataka Car Accident: कर्नाटक में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, डूबने 5 लोगों की मौत
मांड्या के पांडवपुरा जिले के पास नहर में कार गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया.
कर्नाटक: मांड्या के पांडवपुरा जिले के पास नहर में कार गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया. मांड्या के डिप्टी कमिश्नर कुमार ने बताया कि विश्वेश्वरैया नहर से पांच शव और शिवमोग्गा जिले के पंजीकरण नंबर वाली कार बरामद की गई है. उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला लगता है."
हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ. पुलिस ने मृतकों की पहचान चंद्रप्पा, धनंजय, कृष्णप्पा और जयन्ना के रूप में की है. वे भद्रावती के मूल निवासी थे और बिलिकेरे के एक होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद तुमकुरु जिले के तिप्तूर जा रहे थे.शवों को पांडवपुरा सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है.
#WATCH | Karnataka: At least five people died after their car fell in the canal near Pandavapura district of Mandya. A rescue operation was launched after the police received the information: Mandya Police (07.11) pic.twitter.com/oXc8VmddFv
— ANI (@ANI) November 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

