देश

MVA Vajramuth Rally in Mumbai: आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- बिल्डरों, ठेकेदारों की है शिंदे सरकार, आने वाले दिनों में गिर जाएगी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एमवीए की 'वज्रमूठ रैली' में महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं आपको लिखित में दे रहा हूं कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार गिर जाएगी

MVA Vajramuth Rally in Mumbai: आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- बिल्डरों, ठेकेदारों की है शिंदे सरकार, आने वाले दिनों में गिर जाएगी
Aaditya Thackeray

MVA Vajramuth Rally in Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (MVA) की 'वज्रमूठ रैली'  में महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है.आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं आपको लिखित में दे रहा हूं कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार गिर जाएगी, कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं हैं और यह सरकार बिल्डरों और ठेकेदारों की है. केंद्र का सारा समर्थन गुजरात के लिए है. आज महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस दोनों है, लेकिन गुजरात के पास दो सीएम हैं जिनमें हमारे सीएम (एकनाथ शिंदे) भी शामिल हैं, क्योंकि सभी परियोजनाओं को गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.

बता दें कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में महा विकास अघाड़ी (MVA) की तरह से आज एक रैली आयोजित की गई है. जिस रैली में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और कांग्रेस के नेता शामिल हुए है. MVA की इस रैली में उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).