देश

Maharashtra: भिवंडी के ओवली गांव में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक; देखें VIDEO

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में भयानक आगजनी की खबर आई है. यहां ओवली गांव में कबाड़ के चार से पांच दूकानों में आग लगने से लाखों का माल स्वाह हो गया है.

Maharashtra: भिवंडी के ओवली गांव में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक; देखें VIDEO
fire (img: Pixabay)

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में भयानक आगजनी की खबर आई है. यहां ओवली गांव में कबाड़ के चार से पांच दूकानों में आग लगने से लाखों का माल स्वाह हो गया है. जानकारी के अनुसार, गोदाम में बड़ी संख्या में पेपर रोल्स रखे हुए थे, जिनकी वजह से आग तेजी से फैल गई. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की. इस घटना ने गोदाम मालिक और व्यापारियों के लिए बड़े नुकसान की स्थिति उत्पन्न कर दी है. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढें: Liquor Rates Will Increase: महाराष्ट्र में बढ़ेंगे शराब के दाम, रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सरकार बढ़ा सकती है टैक्स

भिवंडी के ओवली गांव में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).