देश

loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद पर महा विकास अघाड़ी की बैठक आज, NCP शरद पवार भी रहेंगे मौजूद

लाउडस्पीकर विवाद को लेकर मुंबई में शरद पवार की मौजूदगी में महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी. मीटिंग में बाला साहेब थोराट, अजीत पवार और आदित्य ठाकरे मौजूद रहेंगे.

loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद पर महा विकास अघाड़ी की बैठक आज, NCP शरद पवार भी रहेंगे मौजूद
(Photo Credit : Twitter)

loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद  को लेकर मुंबई में शरद पवार की मौजूदगी में महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी. यह बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे होगी. मीटिंग में बाला साहेब थोराट, अजीत पवार और आदित्य ठाकरे मौजूद रहेंगे.

राज ठाकरे ने मुंगलवार को एक पत्र में लोगों से आग्रह किया था कि वे बुधवार को जहां भी लाउडस्पीकर पर ‘‘अजान सुनें, वहां वे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायें.’’ पत्र में उन्होंने लोगों से अजान की आवाज सुनने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को भी कहा था.

राज ठाकरे ने कहा था, ‘‘ मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि कल, चार मई को, यदि आप कहीं लाउडस्पीकर में अजान सुनते हैं, तो उसी इलाके में लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा बजायें. तभी उन्हें इन लाउडस्पीकर से उत्पन्न होने वाली बाधा का एहसास होगा.’’ इस बीच, पुलिस ने पहले ही मुंबई और राज्य के कई अन्य हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है, खासकर जहां मनसे की पकड़ मजबूत है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).