देश

Madhya Pradesh: नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत; 25 घायल

मध्य प्रदेश के दतिया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Madhya Pradesh: नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत; 25 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

मध्य प्रदेश के दतिया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है. प्रशासन ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.

इस हादसे पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट किया, 'दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).