देश

Maa Sita in Ayodhya: अयोध्या आएंगी 'मां सीता'! राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता, दीपिका चिखलिया ने PM मोदी से की ये अपील

दीपिका चिखलिया बतौर स्पेशल गेस्ट राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है.

Maa Sita in Ayodhya: अयोध्या आएंगी 'मां सीता'! राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता, दीपिका चिखलिया ने PM मोदी से की ये अपील

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Invitation : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है. दीपिका ने इसपर खुशी जाहिर की है. दीपिका चिखलिया बतौर स्पेशल गेस्ट राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है.

दीपिका चिखलिया ने कहा – ‘ये दिन मेरे लिए बहुत ही ऐतिहासिक है. ये मेरे बहुत मायने रखता है क्योंकि 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या आ रहे हैं. अपने घर में आ रहे हैं. मेरे साथ ही ये पूरे देश के लिए एक गौरव वाला दिन होगा.’

 

दीपिका चिखलिया ने इस बात को लेकर दुख जाहिर किया कि भगवान राम के साथ वहां माता सीता की मूर्ति नहीं होगी. उन्होंने कहा- ‘मुझे लग रहा था कि भगवान राम के साथ माता सीता की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी. लेकिन, यहां ऐसा नहीं है और इस बात का मुझे बहुत अफसोस है. मैं पीएम मोदी जी से अपील करना चाहती हूं कि वो भगवान राम के साथ माता सीता की मूर्ति भी विराजमान कराएं.’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).