Loudspeaker Controversy: अजान के टाइम नहीं बजेगी हनुमान चालीसा, नासिक के कमिश्नर ने जारी किया आदेश
अजान-हनुमान चालिसा विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. वहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए परमिशन लेनी होगी.
Loudspeaker Controversy: अजान-हनुमान चालिसा विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए यहां परमिशन लेनी होगी. अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी. मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में इसकी इजाज़त नहीं होगी. नासिक के CP दीपक पांडे ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है. 3 मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि 2 अप्रैल को मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क के अपने भाषण में राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे.
सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। 3 मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी: नासिक के CP दीपक पांडे, महाराष्ट्र pic.twitter.com/QSk8YlSB7l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

