Rahul Gandhi: लोकसभा सांसदी बहाल होते ही राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा संबंधी स्थायी समिति के लिए सदस्य नामित
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद रक्षा मामले से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के लिए नामित किया गया है. मार्च में अयोग्य ठहराए जाने से पहले राहुल गांधी रक्षा पर संसदीय पैनल के सदस्य थे
Rahul Gandhi nominate Standing Committee on Defence: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद रक्षा मामले से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के लिए नामित किया गया है. मार्च में अयोग्य ठहराए जाने से पहले राहुल गांधी रक्षा पर संसदीय पैनल के सदस्य थे. लेकिन उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें संसदीय स्थायी समिति से हटा दिया गया था. बता दें कि राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. उन्हें गुजरात की एक अदालत ने उन्हें मामले में दोषी ठहराया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. लेकिन सात अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े 2019 के मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता एक बार फिर से बहाल कर दी गई.
Tweet:
The Lok Sabha Speaker has nominated Congress MP Rahul Gandhi to the Standing Committee on Defence pic.twitter.com/woqPUFW6GC
— ANI (@ANI) August 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

