BJP के बागी कृपाल परमार को PM मोदी का फोन, कहा-चुनाव से हट जाओ, मैं कुछ नहीं सुनूंगा- कांग्रेस ने शेयर किया Video
कांग्रेस ने शनिवार को बीजेपी के बागी विधायक कृपाल परमार का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कथित तौर पर एक कॉल पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पीएम मोदी कथित तौर पर परमार को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.
- Read in
- हिंदी
कांग्रेस ने शनिवार को बीजेपी के बागी विधायक कृपाल परमार (Kripal Parmar) का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कथित तौर पर एक कॉल पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पीएम मोदी कथित तौर पर परमार को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. परमार फतेहपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच, जैसे ही कई बीजेपी नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर रहे हैं, पार्टी मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है.
वीडियो के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की फतेहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कृपाल परमार को फोन कर चुनाव से हट जाने को कहा. BJP के बागी परमार को PM ने कहा कि आप चुनाव से हट जाएं, मैं कुछ नहीं सुनूंगा.
यहां देखें वीडियो
क्या दिन आ गए है भारत के प्रधानमंत्री के,
हिमाचल में बागी BJP नेताओं को खुद फ़ोन लगाकर कह रहे है 'चुनाव से हट जाओ, मैं कुछ नहीं सुनूंगा'
हार निश्चित है, डर साफ झलक रहा है!!! pic.twitter.com/gDPH6HM76A
— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 5, 2022
कांग्रेस ने साधा निशाना
नड्डा जी नाकाम हो गए - अब साहेब खुद ही बाग़ियों को फ़ोन घुमा रहे हैं
आगामी हार ने नींद उड़ा दी साहेब की! pic.twitter.com/cI0EFpBuJR
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

