Karnataka: झुग्गी में रहने वाली महिला को आया 1 लाख रुपये का बिजली बिल, घर पर जलते हैं बस दो LED बल्ब
कोप्पल में एक छोटी सी झुग्गी में रहने वाली 90 वर्षीय महिला को बिजली विभाग ने एक लाख रुपये का बिल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक उनकी झुग्गी में केवल दो एलईडी बल्ब लगे हुए हैं.
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है. इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोप्पल में एक छोटी सी झुग्गी में रहने वाली 90 वर्षीय महिला को बिजली विभाग ने एक लाख रुपये का बिल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक उनकी झुग्गी में केवल दो एलईडी बल्ब लगे हुए हैं.
कोप्पल के भाग्यनगर में झुग्गी में अपने बेटे के साथ रहने वाली गिरिजम्मा का बिजली का बिल आमतौर पर करीब 70 या 80 रुपये प्रतिमाह आता था लेकिन मई में बिजली विभाग ने उन्हें 1,03,315 रुपये का बिल भेज दिया. जब उन्हें यह बिल दिया गया तो उनकी पैर से जमीन खिसक गई. बुजुर्ग महिला को ‘भाग्य ज्योति’ योजना के तहत बिजली कनेक्शन मिला था, जिसका उद्देश्य मलिन बस्तियों में, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को न्यूनतम कीमत पर बिजली प्रदान करना है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

