Kanpur Road Accident: कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख
कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने के कारण मौके पर अबतक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी. वहीं इस हादसे पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी ने दुःख जताया है.
Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट (Tractor-Trolley Accident) जाने के कारण मौके पर अबतक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी. वहीं इस हादसे पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी ने दुख जताया है. कानपुर हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मृतक परिवार को दो-दो लाख तो घायलों को 50 हजार अनुग्रह राशि की घोषणा की है. वहीं सीएम होगी ने भी हादसे पर दुख जताते मृतक परिवार को दो -दो लाख और घायलों के इलाज की घोषणा की हैं.
बता दें कि ये सभी नवरात्र के अवसर पर उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके कोरथा गांव लौट रहे थे. उसी समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद यह हादसा हुआ. जिसके बाद चारो तरफ चीख पुकार मच गई.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be paid to the next of kin of each of the deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2022
ट्वीट:
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

