J&K: टिफिन बॉक्स में टाइमर लगे आईईडी की बरामदगी के बाद जम्मू के नगरोटा में बढ़ाई गई सुरक्षा | Video
जम्मू-कश्मीर: जम्मू में सिधरा नरवाल राजमार्ग पर एक टिफिन बॉक्स टाइमर-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) पाए जाने के बाद जम्मू के नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई.
जम्मू पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. शनिवार को जम्मू के नगरोटा में एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी को बरामद किया गया है. जिसे नरवाल सिदडा वाईपास रोड पर फिट किया गया था. इससे कोई बड़ा नुकसान हो सकता था. लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए इसे टाल दिया है. इस साजिश के बाद अब पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बड़ा दी है. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि जम्मू में सिदडा नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सामग्री की तलाश की. हाइवे के किनारे सर्च के दौरान टीम को एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित आईईडी बरामद हुई. जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम था.
#WATCH | J&K: Security tightened in Jammu's Nagrota after a tiffin box timer-based Improvised Explosive Device (IED) was found on the Sidhra Narwal highway stretch in Jammu.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/9JLbhORQoH
— ANI (@ANI) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

