Firing in Jharkhand: झारखंड में अपराधियों ने ATS के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के SI को मारी गोली, एक अधिकारी की हालत गंभीर
झारखंड के पतरातू इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने एटीएस के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के एक एसआई को गोली मार दी है. फायरिंग की घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है.
Firing in Jharkhand: झारखंड के पतरातू इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने एटीएस के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के एक एसआई को गोली मार दी है. फायरिंग की घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी बढ़ा दी. बताया जा रहा हैं कि पुलिस और एटीएस की टीम जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के अपराधियों के खिलाफ छापा मारने तेरपा गांव गई थी. पुलिस सर्च अभियान चला रही थी, इसी दौरान दो अपराधी अचानक गोली चलाने लगे. एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को पेट में और पतरातू थाना के दारोगा सोनू साव के जांघ में गोली लगी है. गोली चलाने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे.
Tweet:
Jharkhand | ATS Dy SP and one SI of Ramgarh district police shot by criminals of Aman Sahu Gang in the Patratu area. Both have been brought to Ranchi for treatment. Dy SP is said to be critical: Ramgarh police pic.twitter.com/DEThyUGocO
— ANI (@ANI) July 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

