देश

Prayagraj Sangam Railway Station Closed: महाकुंभ की भीड़ से जाम! 14 फरवरी तक बंद रहेगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन, यात्रियों की रहेगी नो एंट्री

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 9 फरवरी दोपहर 1:30 बजे से 14 फरवरी रात 12:00 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस दौरान स्टेशन पर कोई भी यात्री ट्रेन नहीं रुकेगी.

Prayagraj Sangam Railway Station Closed: महाकुंभ की भीड़ से जाम! 14 फरवरी तक बंद रहेगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन, यात्रियों की रहेगी नो एंट्री
Photo- @RailwayNorthern/X

Prayagraj Sangam Railway Station Closed: प्रयागराज में महाकुंभ मेले की जबरदस्त भीड़ से हालात बिगड़ गए हैं. संगम पहुंचने वाले सभी रास्तों पर 10 से 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है. इसी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 9 फरवरी दोपहर 1:30 बजे से 14 फरवरी रात 12:00 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस दौरान स्टेशन पर कोई भी यात्री ट्रेन नहीं रुकेगी. रेलवे के मुताबिक, भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अब दूसरे स्टेशनों का इस्तेमाल करना होगा.

प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी हालात सुधरने में समय लग सकता है.

ये भी पढें: Prayagraj Traffic Update: आज कैसा है प्रयागराज का ट्रैफिक, अभी कितनी गाड़ियां हैं ‘रोड अरेस्ट’? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट (Watch Video)

संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).