Sanchar Saathi: गुम या चोरी हो गया है मोबाइल तो न हों परेशान, जानिए कैसे ट्रैक कर सकते हैं आप अपना डिवाइस
अगर आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संचार साथी पोर्टल की मदद से आप अपने डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.
Sanchar Saathi Portal: मोबाइल (Mobile) चोरी होने या गुम होने की घटनाएं बेहद आम हो गई हैं, लेकिन चोरी होने या गुम होने के बाद मोबाइल फोन का मिलना लगभग मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक ऐसा पोर्टल है, जहां आप अपने डिवाइस (Mobile Device) को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. अगर आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) की मदद से आप अपने डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. दरअसल, #SancharSaathi के #CEIR पोर्टल से 1812 मोबाइल वापस मिल चुके हैं. ऐसे में अगर किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो वो भी इस पोर्टल पर अपने डिवाइस का पता चला सकते हैं. बता दें कि संचार साथी पोर्टल दूरसंचार विभाग द्वारा दूरसंचार ग्राहकों और उनके मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सराहनीय पहल है. यह भी पढ़ें: Use CEIR Portal For Find Mobile: मोबाइल चोरी या खो जाने पर सबसे पहले करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने
संचार साथी पर अपने गुम हुए मोबाइल फोन को करें ट्रैक
📲 गुम या चोरी हुआ मोबाइल? अब परेशान न हों! #SancharSaathi के #CEIR पोर्टल से 1812 मोबाइल वापस मिल चुके हैं — आप भी जानिए कैसे ट्रैक करें अपना डिवाइस! 📷 https://t.co/UOyy9JdpZk #DigitalIndia #CEIR #MobileSafety #TelecomReform #10YearsOfDigitalIndia @DoT_India pic.twitter.com/RI05ULgW1v
— Ministry of Electronics & IT (@GoI_MeitY) July 10, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

