क्रिकेट

Tom Bailey Carries Phone in Pocket While Batting: काउंटी मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान टॉम बेली की जेब से गिरा मोबाइल, वीडियो हुआ वायरल

लंकाशायर के तेज गेंदबाज़ टॉम बेली का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. काउंटी चैंपियनशिप में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बल्लेबाज़ी करते हुए बेली की जेब से मोबाइल फोन गिर गया

Tom Bailey Carries Phone in Pocket While Batting: काउंटी मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान टॉम बेली की जेब से गिरा मोबाइल, वीडियो हुआ वायरल

Tom Bailey Carries Phone in Pocket While Batting: लंकाशायर के तेज गेंदबाज़ टॉम बेली का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. काउंटी चैंपियनशिप में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बल्लेबाज़ी करते हुए बेली की जेब से मोबाइल फोन गिर गया. बेली नंबर 10 पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे और 114वें ओवर में जोश शॉ की गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट लगाकर दूसरा रन पूरा कर रहे थे, तभी दौड़ते वक्त उनकी जेब से मोबाइल फोन गिर पड़ा. 34 वर्षीय बेली अपने फर्स्ट क्लास करियर में 400 विकेट के करीब हैं. घटना के लाइव टेलीकास्ट के दौरान कमेंटेटरों ने भी इसे नोट किया और कहा, "कुछ उसकी जेब से गिरा है, शायद मोबाइल फोन!" इस पर दूसरे कमेंटेटर ने चौंकते हुए कहा, "नो वे!"

टॉम बेली की जेब से गिरा मोबाइल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).