इस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा
Kotak Mahindra Bank Hike FD Interest Rates: आरबीआई द्वारा रेपो दर में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने खुदरा ग्राहकों के लिए विभिन्न अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.35 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. कोटक बैंक ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि आरबीआई के रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के बाद एफडी की ब्याज दरों में वृद्धि की गई है.
कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (कोटक) ने अपने खुदरा ग्राहकों के लिए विभिन्न अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.35 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. कोटक बैंक ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के बाद एफडी की ब्याज दरों में वृद्धि की गई है.
निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा, "एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि छह मई, 2022 से प्रभावी है. यह वृद्धि दो करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के लिए है." बैंक के अनुसार 390 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी गई है.
Kotak Mahindra Bank has announced an increase in interest rates on fixed deposit across multiple tenor baskets for its retail customers by up to 0.35%.https://t.co/E4RBrciRtS
— BQ Prime (@bqprime) May 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

