Kotak Mahindra Bank का मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन
Kotak Mahindra Bank ऐप फिलहाल डाउन है और यूजर्स ट्रांजेक्शन और बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं. Kotak Mahindra Bank ऐप शुक्रवार सुबह से काम नहीं कर रहा है.
अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) बैंक के कस्टमर है और सभी ट्रांजेक्शन के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप का यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. Kotak Mahindra Bank ऐप फिलहाल डाउन है और यूजर्स ट्रांजेक्शन और बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं. Kotak Mahindra Bank ऐप शुक्रवार सुबह से काम नहीं कर रहा है. सर्विस आउटेज की वजह से यूजर्स Kotak Mahindra Bank ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक ने बताया, 'हम कुछ ग्राहकों के लिए हमारे मोबाइल बैंकिंग ऐप को प्रभावित करने वाली समस्याओं से अवगत हैं. हमारी तकनीकी टीम तत्काल स्थिति का समाधान कर रही है, और हमें शीघ्र ही समाधान की उम्मीद है.'
Is #KotakMahindraBankApp Down?@KotakBankLtd pic.twitter.com/0FZicCPtnP
— LMS ✏️ (@Lalmohmmad) February 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

