Kotak Mahindra Bank Server Down: कोटक महिंद्रा बैंक का सर्वर डाउन, ATM कार्ड UPI पेमेंट प्रभावित, ग्राहकों ने की शिकायत
कोटक बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण एटीएम कार्ड और यूपीआई से लेनदेन करने में समस्या आ रही है.
Kotak Mahindra Bank Server Down: शनिवार को एक असामान्य गड़बड़ी ने कई कोटक महिंद्रा बैंक खाताधारकों परेशानी में डाल दिया. बताया जा रहा है कि कोटक बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण एटीएम कार्ड और यूपीआई से लेनदेन करने में समस्या आ रही है. ग्राहक इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. उपयोगकर्ता फ़ोन बैंकिंग और नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने खाते की शेष राशि की जांच करने में असमर्थ थे. निराश यूजर्स ने अपनी परेशानी साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.
कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि "नमस्ते! परेशानी के लिए खेद हैं! हमारी तकनीकी टीम इसपर काम कर रही है और जितनी जल्दी हो सके इसे बहाल कर देगी. धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद."
I heard about the same from many kotak users. Should be heard #kotaksecurities @anandmahindra @udaykotak @KotakBankLtd @kotaksecurities https://t.co/gq9ffh9hdm
— pankaj jindal (@erpankajjindal) December 17, 2022
Hi! Sorry for the trouble! Our technical team is on top of this & will restore it as quickly as possible. Thank you for your patience and understanding. ^Team Kotak
— KotakCares (@KotakCares) December 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

