J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सेना भर्ती रैली को निशाना बनाने वाले थे दहशतगर्द
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों (Jammu Kashmir Encounter) के हाथ बड़ी सफलता लगी है. बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों (Jammu Kashmir Encounter) के हाथ बड़ी सफलता लगी है. बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए. एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया, 'खुफिया इनपुट के आधार पर, सेना पुलिस और एसएसबी दलों ने इलाके की घेराबंदी के बाद एक गांव में तलाशी ली और एक मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. 1 एकेएस-74यू और 3 मैगजीन, 1 पिस्टल और उसकी मैगजीन, 2 गोलियां बरामद की गई.
एसएसपी ने बताया कि आतंकवादी यहां सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली को निशाना बनाने और बाधित करने के लिए आए थे. साइट क्लीयरेंस पूरा हुआ. उस क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने और युवाओं से हिंसा का रास्ता न चुनने की अपील की गई है.
Baramulla, J&K | Terrorists were here to target & disrupt the Army recruitment (Agniveer) rally. Site clearance completed. Appeal to people of that area to be careful and appeal to youth to not choose the path of violence: Rayees Mohammad Bhat, SSP pic.twitter.com/xi7YsTlQLB
— ANI (@ANI) September 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

