जरुरी जानकारी

PMAY: मुंबई में EWS के लिए बढ़ाई गई पीएम आवास योजना की आय सीमा, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

मुंबई महानगरीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत किफायती घर चाहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आय मानदंड बढ़ा दिया गया है.

PMAY: मुंबई में EWS के लिए बढ़ाई गई पीएम आवास योजना की आय सीमा, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Devendra Fadnavis | Photo: Twitter

Pradhan Mantri Awas Yojna: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत किफायती घर चाहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आय मानदंड बढ़ा दिया है. किफायती घरों PMAY के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के EWS के लिए आय सीमा अब 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है.

केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार को पत्र भी लिखा है. "महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के लिए PMAY के तहत एएचपी वर्टिकल के लिए ईडब्ल्यूएस आय मानदंड को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और माननीय केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी को धन्यवाद. उन्होंने कहा, इससे एमएमआर के लाखों नागरिकों को मदद मिलेगी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).