देश

COVID: यूपी में कोरोना का खौफ, नोएडा-लखनऊ समेत कई शहरों में मास्क अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.

COVID: यूपी में कोरोना का खौफ, नोएडा-लखनऊ समेत कई शहरों में मास्क अनिवार्य
(Photo Credit : Pixabay)

COVID-19: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है. लखनऊ समेत एनसीआर से जुड़े सभी जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत समेत एनसीआर के सभी जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

बीते कुछ दिनों से यूपी में कोरोना केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जा रही है.'

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है. पिछले 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).