IRCTC Down: ठप्प हुई आईआरसीटीसी की सेवाएं, टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते वेबसाइट खुलने में आ रही परेशानी
रेलवे टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट डाउन हो गई है. इसके चलते देश में लाखों की संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं.
IRCTC Website Down: रेलवे टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट डाउन हो गई है. इसके चलते देश में लाखों की संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप भी IRCTC की साइट से टिकट बुक कर रहे हैं और आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो घबराइए नहीं. IRCTC की वेबसाइट डाउन है, जिसके कारण ई-टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है. इसकी जानकारी खुद IRCTC ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. IRCTC की तरफ से बताया गया है कि तकनीकी कारणों से ई-टिकट बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित है. तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है और जल्द ही बुकिंग उपलब्ध करा दी जाएगी.
E- ticket booking is temporarily affected due to technical reasons. Technical team is working on it and booking will made available soon.
— IRCTC (@IRCTCofficial) November 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

