News

Video: तमिलनाडु में जमकर बारिश, कई शहरों में हालात हुए खराब, मदुरै में बस्तियों और लोगों के घरों में घुसा पानी

तमिलनाडु में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए है. सेल्लुर और मदुरै जिले के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसके कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी जलमग्न की स्थिति बन गई है.

Video: तमिलनाडु में जमकर बारिश, कई शहरों में हालात हुए खराब, मदुरै में बस्तियों और लोगों के घरों में घुसा पानी
Credit-(Twitter-X)

मदुरै, तमिलनाडु: तमिलनाडु में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए है. सेल्लुर और मदुरै जिले के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसके कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी जलमग्न की स्थिति बन गई है. शहर की सड़कों से लेकर स्कूल, लोगों के घरों में पानी भर गया है. बताया जा रहा है की मदुरै जिले में 9.8 सेमी की बारिश हुई है. जानकारी के मुताबक केवल 15 मिनट के भीतर ही 4.5 सेमी बारिश दर्ज की गई थी. मदुरै के आयुक्त दिनेश कुमार का कहना है की अक्टूबर में पिछले 25 दिनों से बारिश हो रही है. औसतन बारिश 200 मिलीमीटर होती है, जबकि कल जो बारिश हुई वो 260 मिलीमीटर रही.स्टालिन सरकार ने मदुरै और आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य करने के लिए बचाव कार्य और राहत कार्य शुरू किए है. प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य करने के लिए मंत्रियो को भी तैनात किया गया है और जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है. ये भी पढ़े:Chennai Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 4 जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद, IT कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह (Watch Video)

तमिलनाडु में बारिश से जीवन अस्त व्यस्त 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).