देश

Heatwave Span: भारत के अधिकांश हिस्सों में 2060 तक बढ़ेगी हीटवेव की अवधि, IMD की नई रिपोर्ट में खुलासा

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी की मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रायद्वीपीय भारत और तटों सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में साल 2060 तक हीटवेव की अवधि में 12-18 दिनों की वृद्धि होगी.

Heatwave Span: भारत के अधिकांश हिस्सों में 2060 तक बढ़ेगी हीटवेव की अवधि, IMD की नई रिपोर्ट में खुलासा
Heatwave | Photo: PTI

Heatwave Span: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) की मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रायद्वीपीय भारत (Peninsular India) और तटों सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में साल 2060 तक हीटवेव की अवधि में 12-18 दिनों की बढ़ोत्तरी होगी. हीटवेव जिसमें सांस्कृतिक, संस्थागत, तकनीकी और पारिस्थितिक तंत्र आधारित अनुकूलन रणनीतियां शामिल हैं.

‘भारत में गर्मी और शीत लहर की प्रक्रिया और भविष्यवाणी’ शीर्षक वाली रिपोर्ट की सिफारिशों में वेंटिलेशन और इन्सुलेशन के माध्यम से भारत की इमारतों में सुधार, गर्मी के तनाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना, कार्य कार्यक्रम बदलना, पूर्व चेतावनी प्रदान करना और ठंडे आश्रयों का निर्माण इत्यादि शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: भारत का 90 फीसदी हिस्सा हीटवेव की चपेट में, दिल्लीवालों के लिए हालात बेहद खतरनाक, अध्ययन में खुलासा

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के अपवाद के साथ अन्य प्राकृतिक खतरों की तुलना में हीटवेव ने भारत में अधिक जीवन का दावा किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हीट वेव क्लाइमेटोलॉजी और घटना को समझने के लिए 1961-2020 के डेटा का उपयोग किया गया है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).