देश

Maharashtra: महिला ने 23वीं मंजिल से 8 साल की बेटी को फेंका नीचे, फिर खुद भी कूदकर दे दी जान

महाराष्ट्र के पनवेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 37 वर्षीय महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को 23वीं मंजिल से नीचे फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगाकर जान दे दी.

Maharashtra: महिला ने 23वीं मंजिल से 8 साल की बेटी को फेंका नीचे, फिर खुद भी कूदकर दे दी जान
Representational Image | Unplash

पनवेल: महाराष्ट्र के पनवेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 37 वर्षीय महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को 23वीं मंजिल से नीचे फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगाकर जान दे दी. यह दर्दनाक घटना बुधवार सुबह पालासपे इलाके में एक ऊंची इमारत में हुई.

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, मुंबई को मिलेगा तीसरा एयरपोर्ट.

पुलिस के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने खुद को और अपनी बेटी को बेडरूम में बंद कर लिया, जिसका सीधा रास्ता बालकनी से जुड़ा हुआ था. कुछ देर बाद, महिला ने पहले अपनी बेटी को बालकनी से नीचे फेंका और फिर खुद भी छलांग लगा दी.

पुलिस अधिकारी नितिन ठाकरे के अनुसार, इस दुखद घटना के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी और पारिवारिक कलह से जूझ रही थी. इस घटना को एक वैवाहिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच कर रही है कि महिला को किस हद तक मानसिक परेशानी थी और क्या वह किसी तरह के घरेलू उत्पीड़न का शिकार थी.

डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई प्रिय व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेना न भूलें. आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर: टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; निमहंस – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; पीक माइंड – 080-456 87786; वंद्रेवाला फाउंडेशन – 9999 666 555; अर्पिता आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन – 080-23655557; आईकॉल – 022-25521111 और 9152987821; सीओओजे मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन (सीओओजे) – 0832-2252525.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).