देश

Gurugram: दिवाली के दिन युवकों को चलती कार के ऊपर आतिशबाजी करना पड़ा महंगा, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने धर-दबोचा

हरियाणा के गुरुग्राम में चलती कार के ऊपर 24 अक्टूबर दिवाली की रात आतिशबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिस वीडियो को वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस कार की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Gurugram: दिवाली के दिन युवकों को चलती कार के ऊपर आतिशबाजी करना पड़ा महंगा, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने धर-दबोचा

हरियाणा के गुरुग्राम में चलती कार के ऊपर 24 अक्टूबर दिवाली की रात आतिशबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिस वीडियो को वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस कार के नंबर के आधार पर पहले कार की पहचान की. इसके बाद कार में सवार तीनो युवकों को पहचान करने के बाद धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके का है. दिवाली की रात जब ये तीनों लड़के कार में सवार होकर निकले और इनके चलती कार के ऊपर पिछले हिस्से में आतिशबाजी हो रही थी. इस बीच सड़क पर किसी ने आतिशबाजी का वीडियो बना लिया था.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को धर दबोचा है और अब इन्हें अपने इस बडी गलती की वजह से जेल की हवा खाने पड़ेगी. क्योंकि इनके इस गलती की वजह से सड़क पर जा रहे दूसरे वाहन में आग लग सकती थी.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).