PM Ujjwala Yojana: दिवाली से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मोदी सरकार का तोहफा, LPG गैस पर 200 रुपए की सब्सिडी के बजाय अब 300 मिलेगा
केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा तोफहा दिया है. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को LPG गैस पर सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है.
PM Ujjwala Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा तोफहा दिया है. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को LPG गैस पर सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है. सरकार की तरफ सी लिए गए इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. रक्षा बंधन के मौके पर गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की गई थी .आज से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 की जा रही है.
बता दें कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत तीन साल में महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी थी.
Video:
The government has raised subsidy amount for Pradhan Mantri Ujjwala Yojana beneficiaries from Rs 200 to Rs 300 per LPG cylinder: Union minister Anurag Thakur during a briefing on Cabinet decisions pic.twitter.com/Dvf7wXtXQT
— ANI (@ANI) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

