Fire in Goods Train: ओडिशा में बालुगांव स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, ट्रेन और प्लेटफॉर्म को पहुंचा नुकसान
बालूगांव और खुर्दा रोड से दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ओडिशा के खोरधा जिले के बालुगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर शनिवार को कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लग गई. आग जल्द ही ट्रेन की कई अन्य बोगियों में फैल गई. बालूगांव और खुर्दा रोड से दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. ट्रेन तालचेर से पारादीप तक कोयला ले जा रही थी. आग से ट्रेन और प्लेटफॉर्म को काफी नुकसान पहुंचा है. प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और शेष कोयले को अनलोड कर दिया गया. इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर जाने दिया गया.
Fire reported in coal-laden goods train at platform-2 of Balugaon station in Khordha; fire services personnel at spot to bring fire under control #Odisha
— OTV (@otvnews) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

