Jharkhand Train Accident: 'मृतकों के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायलों को मिलेंगे 1 लाख रुपये', झारखंड रेल हादसे में रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान
झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के पटरी से उतरने की घटना में रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.
Jharkhand Train Accident: झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के पटरी से उतरने की घटना में रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. बता दें, यह हादसा तब हुआ जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. तेज रफ्तार ट्रेन के अचानक पलट जाने से अधिकतर यात्री बर्थ से गिर पड़े और चीख पुकार मच गई. इस ट्रेन दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस ट्रेन दुर्घटना को लेकर समूचा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है और केंद्रीय रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है.
झारखंड रेल हादसे में रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान
"The Ministry of Railways announces Ex gratia of ₹ 10 Lakh to the family of deceased, ₹ 5 Lakh towards grievous injuries, ₹ 1 Lakh for simple injuries in the train 12810 derailment" : Ministry of Railways pic.twitter.com/zYobNxhRip
— IANS (@ians_india) July 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

