देश

20 Crore Cash Recovered: ED ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किए, West Bengal SSC Scam Case में हुई छापेमारी

ईडी ने तलाशी के दौरान पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की है.

20 Crore Cash Recovered: ED ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किए, West Bengal SSC Scam Case में हुई छापेमारी
(Photo: ANI)

20 Crore Cash Recovered In West Bengal SSC Scam: ED पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है. ईडी ने तलाशी के दौरान पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की है.

ईडी को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे जिसके बाद उनके घर पर रेड मारी गई. कई घंटों की रेड में नोटों का अंबार सामने आ गया है. अभी भी जांच एजेंसी उनके घर पर ही मौजूद है. ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके घर से 20 फोन भी जब्त किए हैं. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अर्पिता उन फोन के जरिए क्या करती थीं?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).