देश

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता; लोगों में दहशत

पाकिस्तान में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. यह झटका दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर आया.

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता; लोगों में दहशत
Representative Image (Photo Credits: Pixabay)

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. यह झटका दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में 29.12 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.26 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है. हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. कई लोग घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है.

पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में बार-बार भूकंप के झटके आना चिंता का विषय बनता जा रहा है. वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

ये भी पढें: Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से दहला तिब्बत, 5.7 रही तीव्रता, दहशत में लोग

पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).